Home » Uncategorized » सलूंबर जिले को यथावत रखने की घोषणा का भाजपा ने किया स्वागत

सलूंबर जिले को यथावत रखने की घोषणा का भाजपा ने किया स्वागत



स्वर्गीय विधायक अमृत लाल मीणा का सपना हुआ पुरा

धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा।  जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई केबिनेट की बैठक में सलूंबर जिले को यथावत रखने की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर बधाईयो का दौर चल पड़ा । एक वर्ष से संशय के बादल छट गए और शनिवार की शाम को सलूंबर जिले को यथावत रखने की घोषणा से जिलेवासियों ने राहत की सांस ली और खुशी जताई ।
भाजपा पदाधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया हैं।
पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी,चंद्रशेखर जोशी,जिला मीडिया प्रभारी नाहर सिंह राठौड,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभु लाल जैन, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति सलूंबर सोहन लाल चौधरी,मंडल अध्यक्ष सलूंबर नगर नंद लाल सुथार,मेवल मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी,छप्पन मंडल अध्यक्ष भूरा भाई पटेल,जयसमंद मंडल अध्यक्ष फतेह सिंह सिसोदिया, मल्लाडा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल कलाल,सराडा मंडल अध्यक्ष पंकज चोबिसा,पूर्व मंडल अध्यक्ष डा लव व्यास, करण सिंह पंवार,समेत भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,सलूंबर जिले के प्रभारी केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा,सांसद डा मन्नालाल रावत,विधायक शांता देवीमीणा, जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान का आभार जताया ।
जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा की स्वर्गीय विधायक सलूंबर अमृत लाल मीणा ने विधायक बनते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा समेत कमेटी के समक्ष प्रथम मांग सलूंबर जिले को यथावत रखने की थी । सलूंबर विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक शांता देवी मीणा ने भी चुनाव प्रचार के दौरान और विजय होते ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिलकर सलूंबर जिले को यथावत रखने और स्वर्गीय विधायक अमृत लाल मीणा के सपने को पूरा करने की मांग रख दी थी ।
“स्वर्गीय विधायक अमृत लाल मीणा जी का सपना पूरा हुआ ,माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, सांसद मन्ना लाल जी रावत और विधायक शांता देवी मीणा का आभार । विकसित सलूंबर जिले का सपना भजन लाल सरकार पूरा करेगी ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?