Home » आज फोकस में » 5 साल की दिव्यांग बच्ची का किया यूडीआईडी कार्ड आवेदन

5 साल की दिव्यांग बच्ची का किया यूडीआईडी कार्ड आवेदन

खेरवाड़ा। पेंशन के कागज पाते ही खिल उठे चेहरे। फोटो धरणेन्द्र जैन

वृद्धावस्था के कारण बायोमैट्रिक से पेंशन वेरिफिकेशन नहीं होने की समस्या का किया बीडीओ खेरवाड़ा की ओटीपी के माध्यम से सत्यापन

खेरवाड़ा,(धरणेन्द्र जैन)।  पंचायत समिति खेरवाड़ा के ग्राम पंचायत सुलई में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ।
कैंप में समाज कल्याण विभाग के विशाल जोशी को ज्ञात हुआ कि,  खुशबू कुमारी पटेल 5 वर्ष की दिव्यांग बालिका है जिसका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना हुआ है इसके साथ ही गोदावरी देवी एवं मनी देवी का अत्याधिक वृद्धावस्था के कारण बायोमैट्रिक से पेंशन सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
इस बात का संज्ञान लेते हुए विकास अधिकारी मदन लोहार व शिविर प्रभारी ए डी ओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशानुसार समाज कल्याण के कनिष्ठ लेखाधिकारी विशाल जोशी ने  खुशबू कुमारी का ई मित्र के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड का तुरंत आवेदन कर उनको कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी और गोदावरी देवी एवं मनी देवी की पेंशन का विकास अधिकारी की ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से तुरंत  सत्यापन करवाया।
लाभार्थियों द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?