




भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा बनेड़ा)! बनेड़ा सरदारनगर की डॉ. नीला कुमावत का चयन हाल ही में जारी हुई एमबीबीएस डॉक्टर की सूची में सरकारी डॉक्टर के पद पर हुआ है। इस सफलता से बनेड़ा और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। नीला गरीब परिवार से हैं। उसने लगातार 8 साल मेहनत की। एक ही प्रयास में सरकारी डॉक्टर बन गई।
नीला ने अपनी सफलता का श्रेय सरदारनगर के तरुण जी सर, सीकर स्कूल के सभी अध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया है। उसने कहा कि इन्हीं के मार्गदर्शन और सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है। नीला की सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।