Home » आज फोकस में » मील का पत्थर साबित होगा युवा साहित्यकार महोत्सव

मील का पत्थर साबित होगा युवा साहित्यकार महोत्सव

खैरवाड़ा। साहित्य अकादमी महोत्सव में उपस्थित साहित्यकार। फोटो धरणेन्द्र जैन

राजस्थान साहित्य अकादमी एवं युगधारा की संयुक्त सहभागिता में हुआ ऐतिहासिक आयोजन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। राजस्थान साहित्य अकादमी एवं युगधारा साहित्यिक, सांस्कृतिक वैचारिक मंच की संयुक्त सहभागिता में साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन में एक ऐतिहासिक युवा साहित्यकार महोत्सव का आयोजन किया गया। युगधारा की अध्यक्ष किरणबाला किरण ने अवगत कराया कि इस आयोजन में राज्य के विभिन्न स्थानों से उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाडा, बाडमेर, दौसा, चित्तौगढ, अजमेर, सरदारगढ, राजसमंद, बडी सादडी, जोधपुर, ऋषभदेव आदि स्थानों से युवा साहित्यकारों ने भाग लिया।
प्रथम सत्र हिन्दी साहित्य के लिए था, जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. चन्द्रकांता बंसल, वरिष्ठ साहित्यकार, अध्यक्ष किरणबाला किरण एवं विशिष्ट अतिथि  डॉ. नरेन्द्रपाल जैन थे। द्वितीय सत्र राजस्थानी भाषा के लिए था, जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश सालवी, अध्यक्ष, राजस्थानी विभाग, मोहनलाल सुखाडिया वि.वि., अध्यक्ष पुरूषोत्तम पल्लव, वरिष्ठ साहित्यकार, विशिष्ट अतिथि हिम्मतसिंह उज्ज्वल, वरिष्ठ राजस्थानी कवि एवं वागड अंचल का काव्य साहित्य के वक्ता डॉ. नरेन्द्रपाल जैन उपस्थित थे।
दोनों सत्रों मे हिन्दी एवं राजस्थानी साहित्य पर वक्ताओं द्वारा विस्तृत उद्बोधन एवं मार्गदर्शन दिया गया तथा संवाद किया गया। सभी युवा साहित्यकारों द्वारा अलग-अलग सत्रों में हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ किया गया। समस्त साहित्यकारों का प्रमाण पत्र एवं उपरना से स्वागत किया गया। विभिन्न सत्रों का संचालन दीपा पंत शीतल, डॉ. सिम्मी सिंह, जेठानंद पंवार, डॉ. प्रियंका भट्ट द्वारा किया गया। युगधारा के संस्थापक डॉ. जयप्रकाश ज्योतिपुंज ने युगधारा की अध्यक्ष किरणबाला किरण एवं उनकी समस्त टीम को तथा इस कार्यक्रम की परिकल्पना हेतु प्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं लघुकथाकार डॉ. नरेन्द्रपाल जैन को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?