Home » आज फोकस में » वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक स्तरीय आयोजन।

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक स्तरीय आयोजन।

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राज्य सरकार एवं श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय, उदयपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय वन्दे गंगा कार्यक्रम 2025 अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के पावन अवसर पर ब्लॉक स्तरीय वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ गंधर्व सागर की पाल मांगथला में आयोजित किया गया। जोकि 05.06.2025 से 20.06.2025 तक चलेगा। गंधर्व सागर मांगथला पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल विधानसभा प्रभारी, अध्यक्ष रमेश सीरवी पुनाडिया उपखण्ड अधिकारी मावली रहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र चंड़ालिया प्रधान पंचायत सगिति मावली, रोशन  लाल सुथार संयोजक विधानसभा क्षेत्र मावली, भंवरलाल मीना तहसीलदार मावली, शेलेन्द्र
पी. खीची विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली, नंदलाल जोशी तहसीलदार घासा, पप्पू सिंह कितावत मंडल अध्यक्ष मावली, ईश्वर सिंह मंडल अध्यक्ष जीत सिंह चुण्डावत पूर्व प्रधान, गणेश कुम्हार ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि, युधिष्ठर पुरोहित सरपंच मांगथला, रतन सिंह कितावत मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र जाट अध्यक्ष नगर पालिका मावली, चंदा सालवी जिला मंत्री महिला मोर्चा, पिन्टू जोशी महामंत्री, एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम वॉक फॉर एनवायरमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें पीईईओ क्षेत्र मांगथला व घासा के विद्यार्थियों, कार्मिकों तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला के हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड ने भाग लिया। वॉक फॉर एनवायरमेंट को उपखण्ड अधिकारी एवं अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इसके तत्पश्चात् पीपल पूजन एव जल पूजन तथा आरती के द्वारा गंधर्व सागार का अभिषेक किया गया। श्रमदान के तहत वृक्षारोपण हेतु खड्डे खोदना, साफ-सफाई की जाकर पौधारोपण किया गया। महिलाओं को तुलसी पौधे का वित्तरण किया गया।
राजीविका महिलाओं द्वारा गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवान के द्वारा जल संग्रहण और जल बर्बादी को कैसे कम करे पर जोर दिया गया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा राज्य सरकार की महिती योजना वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर प्रकाश डाला गया। सामारोह के अंत में उपखण्ड अधिकारी द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प पर शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?