
देश में गौ हत्या बन्द करने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
वल्लभनगर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा )! 30 मई।आज शुक्रवार को समस्त संत समाज के पीठाधिश्वर, आखड़ा परिषद, एवं आस आसपास के सनातन प्रेमियों एवं पशु प्रेमियों ने वल्लभनगर उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र बी पाटीदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कर बताया कि हिन्दुस्तान (भारत) देश वासियों कि ओर से हमारी प्रार्थना है कि हमारे सनातन (हिन्दु) धर्म में हमारी जननी माता भारत माता के पश्चात् हमारी गौ माता का सर्वोपरी स्थान है। गाय हमारी माता है, हमारे भारत देश हिन्दुस्तान में बीफ (मांस) खाने वाले कुछ लोगों द्वारा अन्धा धुन्ध रूप से हमारी गौ माता की (गौ हत्या) गौ वध किया जा रहा है। जिस कारण से संत समाज एवं सनातन प्रेमियों मे भारी आक्रोश व्याप्त है | अतः समस्त संत समाज सरकार से निवेदन करता है कि एक क़ानून बना कर इसे तुरन्त बन्द किया जाए व हमारी गौ माता को जल्द से जल्द राष्ट्रमाता घोषित कर माँ का दर्जा दिया जाए, ताकि हमारी गौ माता सदा प्रसन्न रहे। इस अवसर पर महंत शंकर गिरी महाराज,जमना गिरी महाराज,शैलेन्द्र ओगड़ नाथ महाराज,शंभू गिरी,ओम गिरी,
भेरू महाराज,हेमंत गिरी महाराज संगेरा मठाधीश मेवाड़, महंत देवीलाल पीठाधिश्वर गातोड़ श्याम,महंत हर्षानंद उदासीन आखड़ा वल्लभनगर,केवला नन्द महाराज आश्रम चंगेड़ी एवं सनातन प्रेमी प्रकाश माली, लोगर माली, नाथूलाल माली,मुकेश डांगी,राजकुमार दवे आदि उपस्थिति रहे |








Users Today : 4