

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!भारतवासियों को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने गौरवान्वित किया है। जो ना केवल भारत देश की वीरता एवं शौर्य का परिचायक बनी है अपितु भारतीय सेना की विश्वपटल पर सशक्तता को परिलक्षित करती है । भारत आज आर्थिक ,सैन्य ,बौद्धिक संपदा की दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बन रहा है। इस विजय उत्सव के निमित्त से भाजपा मावली मंडल द्वारा आज दिनांक 22 मई ,गुरुवार सायं 4 बजे एक शौर्य रैली का आयोजन रखा गया ,जिसका आरंभ पुराना बस स्टैंड मावली से हुआ , इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासियों ने हिस्सा लिया, रैली मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल के नेतृत्व में निकाली गई, इस रैली में मंडल पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमे रोशन सुथार , कैलाश गाडरी , राकेश मीणा , राकेश खटवड, मधुसूदन पारीक आदि बहुत सारे भाजपा मावली मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे !








Users Today : 23