
करंट से विद्युत ठेकाकर्मी की मौत के मामले में 10 लाख रुपए मुआवजा और नियमित नौकरी लेकर माने ग्रामीण
खेरवाड़ा। क्षेत्र के कागदर भाटिया के पनवा गाव में गत 14 मार्च को ठेका कार्मिक दीपक कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी जिससे ग्रामीणों ने सहायक अभियंता कार्यालय ऋषभदेव पर प्रदर्शन किया और मुआवजा तथा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी की मांग की थी जिसको लेकर उपखंड अधिकारी ऋषभदेव विवेक गुर्जर की अध्यक्षता मैं ग्रामीण से आपसी समझाइस की गई, जिस पर मामला 10 लाख मुआवजा तथा एक नियमित नौकरी देने पर तय हुआ। उक्त बैठक में अधीक्षण अभियंता आरएसईबी सुंदरलाल डामोर और सहायक अभियंता ऋषभदेव हरि बल्लभ, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपलाल मीणा, मंडल अध्यक्ष हीरालाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य गौतम लाल मीणा, देवीलाल मीणा, सरपंच भेरूलाल मीणा, भंवर लाल मीणा, मेसी डामोर सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।








Users Today : 47