Home » आज फोकस में » खेरवाड़ा रासीउमावि के जल मंदिर का लोकार्पण

खेरवाड़ा रासीउमावि  के जल मंदिर का लोकार्पण

खेरवाड़ा । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा के विद्यालय परिसर में स्थित जल मंदिर का उद्घाटन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विद्यालय को समर्पित किया गया। विद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक श्री बाबूलाल डामोर की ओर से अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर 51000/रु की राशि एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा 29000 रु की राशि संग्रहित कर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए दो वाटर कूलर एवं दो आरो फिल्टर का लोकार्पण कर विद्यालय को समर्पित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी अहारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कलाल, सेवानिवृत होने वाले प्रयोगशाला सहायक दंपति के द्वारा किया गया। यह जल मंदिर पूर्णरूप से स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य प्रधानाचार्य लालशंकर पांडोर, उप प्रधानाचार्य एवं समस्त आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। इस नवनिर्माण के कार्य में विद्यालय के प्राध्यापक मोहनलाल पटेल, पीयूष कुमार उपाध्याय,  विनोद कुमार जोशी,  राम सिंह मीणा एवं श्रीपाल सिंह द्वारा सतत पर्यवेक्षण कर इस कार्य को सफलता के शिखर तक पहुंचाया। यह जानकारी विद्यालय के स्टाफ सचिव महान शिक्षाविद नवनीत कुमार उपाध्याय ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?