Home » आज फोकस में » विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया

विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया

उदयपुर (नरेन्द्र त्रिपाठी)!उदयपुर के नवानिया स्थित वेटरनरी महाविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह अवसर स्पोकल 2025 की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रो.(डॉ) हेमंत दाधीच रहे। उन्होंने इस अवसर पर पशु स्वास्थ्य एवं कल्याण में पशु चिकित्सकों के योगदान की चर्चा करते हुए उपस्थित पशुचिकित्सा विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं दी !
वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.(डॉ.) शिव शर्मा ने बताया कि इस बार विश्व पशु चिकित्सा दिवस की थीम “एनीमल हेल्थ टेक्स ए टीम” रखा गया है। यह थीम उच्च गुणवत्तायुक्त पशु स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न वेटरनरी प्रोफेशनल्स के आपसी समन्वय एवं टीम भावना को दर्शाती है। वेटरनरी सेवाओं का क्षेत्र अत्यंत विविधतापूर्ण एवं विकास परक् है। इस थीम का चयन वर्ल्ड वेटरनरी एसोसिएशन द्वारा किया जाता है‌।
कार्यक्रम में सभी पशु चिकित्सा विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?