Home » आज फोकस में » मावली विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय भाजपा सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया !

मावली विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय भाजपा सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया !

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! केंद्र भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ,विपक्ष नेता राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए ईडी द्वारा चार्जशीट पेश की गई है जो केवल राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है।
इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली एवं खेमली द्वारा संयुक्त रूप से मावली डाकघर के सामने मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी,मावली प्रधान नरेंद्र जैन की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया,इस विरोध प्रदर्शन में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक,देहात जिला कांग्रेस महासचिव महेश त्रिपाठी ,पूर्व मावली ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी ,पूर्व खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेश पालीवाल, जैवाना मंडल अध्यक्ष देवकिशन लोहार,डबोक मंडल अध्यक्ष नानालाल नागदा,गुड़ली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित,बांसलिया मंडल अध्यक्ष मनोहर गुर्जर,ब्लॉक प्रवक्ता महेश पालीवाल,मावली ब्लॉक संगठन महामंत्री कपिश पगारिया,गणेश लाल भील,ब्लॉक महासचिव श्रवण सिंह,हरिसिंह राव,मांगीलाल टेलर,लक्ष्मीलाल सालवी,मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,नरेंद्र वीरवाल, बबलू गोस्वामी,अल्ताफ खान, पूरण सिंह राव,प्रकाश मीणा,इकराम मोहम्मद ,भवरसिंह चुंडावत,रतन लाल डांगी,शोभ सिंह चौहान,सत्यनारायण तेली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?