खेरवाड़ा। राजस्थान सरकार के राज्य कर विभाग द्वारा कल बुधवार 9 अप्रैल को 3 बजे स्थानीय पंचायत समिति सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं महामंत्री चिराग कोठारी ने बताया कि कार्यशाला में राज्य सरकार के नवाचार ई टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल के प्रशिक्षण एवं उसके बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। तथा राज्य कर विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की समस्या एवं उसके समाधान के बारे में बताया जाएगा ।कार्यशाला में कस्बे व क्षेत्र के सभी पंजीकृत व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।








Users Today : 52