Home » आज फोकस में » अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान

अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान

उदयपुर। बजरी के अवैध भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही के लिए पहुंची एसडीएम गिर्वा सोनिका कुमारी एवं टीम।

दो जेसीबी सहित 12 वाहन और भारी मात्रा में बजरी सीज ,प्रशासन, पुलिस व खान विभाग ने की कार्यवाही

उदयपुर, 5 अप्रैल। मुख्यंमत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देष पर अवैध खनन के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत शनिवार को भी उदयपुर जिले में बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई।
खनि अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में गठित उपखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से लगातार मोनिटरिंग करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले भर में अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के 15 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें उपखण्ड क्षेत्र गिर्वा में अवैध निर्गमन के 3 प्रकरण दर्ज कर 2 ट्रैक्टर ट्रॉली व 1 डम्पर जब्त किया है। अवैध स्टॉक का 1 प्रकरण दर्ज कर लगभग 500 टन खनिज बजरी जब्त की गई। उपखण्ड क्षेत्र मावली थाना मावली में 2 प्रकरण अवैध खनन के विरूद्ध दर्ज कर 2 जेसीबी एवं 2 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज 4 टन जब्त किए गए। वहीं परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 डम्पर लगभग 44 टन खनिज जब्त किया गया।
अंसारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के कुल 65 प्रकरण दर्ज कर 3.84 लाख रूपए की शास्ती वसूल की गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?