
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!31 मार्च,2025, सोमवार आज मावली विद्यालय पूर्व विद्यार्थी संगठन की नवीन कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नवीन कार्यकारणी में अध्यक्ष इंजीनियर पीयूष जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल गुमान सिंह राव , उपाध्यक्ष डॉ महेश त्रिपाठी, महासचिव ओम प्रकाश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष धर्मेश लोढ़ा, सचिव व प्रवक्ता दिलीप त्रिपाठी, महिला मंत्री श्रीमती कोकिला जैन, कार्यकारणी सदस्य निर्मल काबरा,बाल मुकुंद मंडोवरा, दिनेश कोठारी, रमेश लावटी, रमेश इनाणी व संरक्षक डॉ सुरेश काबरा, बसन्त कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कोठारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। अध्यक्ष इंजीनियर पीयूष जोशी ने बताया कि शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक आम सभा की बैठक बुलाकर नवीन कार्यकारणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह मावली या उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।








Users Today : 57