Home » आज फोकस में » राज्यसभा सांसद गरासिया ने राष्ट्रपति से की भेंट

राज्यसभा सांसद गरासिया ने राष्ट्रपति से की भेंट 

खैरवाड़ा ।  प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्वारा आयोजित सांसदों के अल्पाहार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भेंट की । भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि सांसद गरासिया ने कहा कि राष्ट्रपति की सादगी, दूर दृष्टि और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। गरासिया ने राष्ट्रपति महोदया को आदिवासी बाहुल्य उदयपुर संभाग के दौरे पर आने का निमंत्रण भी दिया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?