
खैरवाड़ा। उपखण्ड की ग्राम पंचायत असारीवाडा के ग्राम रानावाडा में नव निर्मित भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों ने भारी आक्रोश में बैठक का आयोजन किया । जानकारी के अनुसार राउमावि रानावाडा के नव निर्मित भवन का उद्घाटन जनजाती मंत्री के हाथों होने प्रस्तावित किया गया है। मगर इसको लेकर रानावाड़ा के ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानाचार्य कल्पेश मीणा के द्वारा गांव में फुट डालने की राजनिती की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य ने आनन्-फनन में पूर्व एसडीएमसी के अध्यक्ष को हटाकर नया एसडीएमसी सदस्य बनाकर बिना गांव के स्वीकृति लिये उद्द्द्याटन कार्यक्रम तय किया गया है। ग्रामीणों का कहना है भवन स्वीकृत करवाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने संघर्ष किया, उन जनप्रतिनिधियों को भी उद्द्याटन कार्यक्रम में सम्मलित नही किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रमुख, जिला,परिषद् सदस्या व पंचायत समिति सदस्या ने भी उक्त विद्यालय भूमि,चार दिवारी,कक्षा-कक्ष निर्माण कराने वाले जनप्रतिनिधियों को भी प्रधानाचार्य एवं अन्य वैचारिक दलों के प्रतिनिधियों ने षडयन्त्रपूर्व भाजपा पदाधिकारिओं का अपमानित किया जा रहा है। जबकी जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही संघर्ष करने पर भवन की स्वीकृति हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्मिण कार्य भी पूर्व में घटिया किया जा रहा था जिसको लेकर कार्य को रूकवाकर विरोध किया गया था। जिस पर ठेकेदार पुनः कार्य सही किया गया। वहीं भाजपा कार्यकत्ताओं का कहना है कि नयागांव मण्डल में रानावाडा के 90 प्रतिशत मतदाता भाजपा को अपना मत देते है। फिर प्रधानाचार्य के द्वारा कार्यकत्ताओं व ग्रामवासियों के साथ दुरव्यवहार करके अपमानित किया जा रहा है। ग्रामीण जसवन्त सिंह, अमरसिंह,शम्भुसिंह,,रूपसिंह,कालु सिंह,नाथूसिंह,लक्ष्मण सिंह,प्रताप सिंह,दिनेश,कालु सिंह,प्रियंका,करण सिंह,पर्वतसिंह,चतरसिंह,वजेसिंह,राम सिंह सहित सभी ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली के नाम पत्र लिखकर मांग कि है कि भाजपा परिवार समर्थित ग्रामवासियों की मंशानुसार उचित एकरूपता लेकर बैजीक अनुमोदन,एसडीएमसी निर्वाचित पदाधिकारियों की सर्व सहमति से प्रस्तावित तिथि को निरस्त कर आगामी तिथि में जनजाती मंत्री का समय लेकर उद्घाटन करने की मांग की गई है। यदि आगामी तिथि घोषित नहीं की जाती है तो ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
इनका कहना –
मेरा क्षेत्र होने के बाद भी हमारी अभी तक सहमती नहीं ली गई है न हीं हमें किसी बैठक में बुलाया गया है। मुझे अभी तक उद्घाटन होने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो वरिष्ठ पदाधिकारियों को सोचना चाहिए कि कार्यक्रम होना चाहिए या नहीं। यदि क्षेत्र की जनता ना खुश है तो पदाधिकारीयों व नेताओं को कार्यकत्ताओ को एकजुट करके उद्द्याटन रखना चाहिए।
अरूणा देवी डोडा,जिला परिषद् सदस्या
अभी तक मेरी जानकारी में नही है। यदि ऐसा कोई मामला है तो मैं जिला शिक्षा अधिकारी से नियमानुसार उद्घाटन करवाने की चर्चा करता हुॅ।
पुष्कर तेली,जिला अध्यक्ष भाजपा,उदयपुर
गांव की एक राय नहीं है। कार्यक्रम गांव के लोगो के द्वारा ही लिया गया है।
कल्पेश मीणा,प्रधानाचार्य,राउमावि रानावाडा








Users Today : 1