उल्लंघन करने वाले को देना होगा दंड
खेरवाड़ा। कस्बे के संपूर्ण बाजार शनिवार 15 मार्च को पूर्णतया बंद रहेंगे। संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं महामंत्री चिराग कोठारी ने बताया कि 15 मार्च को पाक्षिक अवकाश के तहत खेरवाड़ा कस्बे के सभी बाजार ,हाईवे स्थित बाजार एवं हाट बाजार बंद रखे जाएंगे। सयुक्त व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन ने बताया कि बंद का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध व्यापार महासंघ के नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अध्यक्ष कलाल एवं महामंत्री कोठारी एवं जैन ने सभी व्यापारियों से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।








Users Today : 5