


मेनारिया ब्राह्मण समाज के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा
सम्मेलन में समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई
रिपोर्ट कन्हैया लाल मेनारिया बांसडा।
वाना 09 मार्च :- अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज का पांचवा महासम्मेलन रविवार को क्षेत्र के वाना में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी ने की, मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने बताया कि सम्मेलन में समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रोत्साहन योजनाओं, समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। सामाजिक विवादों को सुलझाने का कार्य समिति के माध्यम से किया गया। सम्मेलन कई मामलों का आपसी समझाइस कर हाथोंहाथ निस्तारण किया गया। साथ ही सम्मेलन में निर्णय हुए कि कोई भी एक बार शादी होने के बाद उस पत्नी को छोड़कर पति या पति को छोड़कर पत्नी दूसरी शादी नहीं करेंगे, माता पिता की उनके बच्चे पूर्ण रूप से उनकी परिवरिश करेंगे, उसके लिए सभी समाजजनो से अपील की गई तथा किसी भी मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो जाता है तो सबसे पहले समाजजन न्यायालय में नहीं जाकर पहले समाज की जाजम पर आए, ताकि दोनो पक्षों को न्याय मिल सके। साथ प्री-वेडिंग बंद रहेगी व डीजे समाज में बिल्कुल बंद रहेगा।
सांगावत ने बताया कि समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, युवाओं को धार्मिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं की व महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
सम्मेलन में अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी सहित मेनार चौखले के 16 गांवो के सेकड़ो समाजजन ने शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी ने समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और अधिक सहयोग का आश्वासन दिया। सम्मेलन के अंत में, समाज के अध्यक्ष धीरज पानेरी ने सभी का धन्यवाद दिया और आगामी सम्मेलन में समाज के विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और प्रगति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस सम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोगो ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। समाज के उत्थान के लिए यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। साथ ही समाज की अगली बैठक 18मई को खेरोदा में आयोजित होगी।
रुण्डेड़ा की मीना देवी मामले की निष्पक्ष जांच होगी : विधायक डांगी
समाज के सम्मेलन में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी दोपहर 2.30 बजे पहुँचे, जहां समाजजन ने विधायक डांगी का तिलक, उपरणा पहनाकर स्वागत, अभिनंदन किया गया। ततपश्चात विधायक उदयलाल डांगी ने कहा कि यह पूरा समाज मेरा परिवार है, और चुनाव में समाजजन का मुझ पूर्ण आशीर्वाद रहा। आगे कहा कि रुण्डेड़ा की मीना देवी ब्लाइंड मर्डर बहुत दुःखद घटना है, इस घटना से पूरा समाज सहित मैं आहत में हूं। आप सबको मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी व समाजजन ने विधायक के सामने मांग रखी कि मीना देवी के परिवार को राज्य सरकार से सहायता 50 लाख की राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए, जिस पर विधायक डांगी ने इन मांगों को पूर्ण करने का विश्वास दिलाया।








Users Today : 66