



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली, 23 फरवरी। उपखण्ड मुख्यालय स्थित पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को वर्ष 1960 के बाद पढ़े विद्यार्थियों का पूर्व छात्र स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे दूर दूर से आये पूर्व छात्र छात्राओं ने अपनी यादे बांटते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। अपने विद्यार्थी काल के बाद 40-50 या उससे भी अधिक वर्ष बाद अपने सहपाठीयों से मिलकर ये ज्यादातर वयोवृद्ध पूर्व छात्र भाव विह्वल हो गए।
कार्यक्रम में आने वाले 1960 के बाद अध्ययरत रहे पूर्व छात्र छात्राओं का स्वागत तिलक एवं उपरने से किया गया। पंजीयन एवं अल्पाहार के बाद श्री गुरूजी सदन में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। संस्था प्रधान श्रीमती कैलाश मेघवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा इस अवसर पर स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल गुमान सिंह राव ने की। पूर्व छात्र परिषद के उपाध्यक्ष नाथूलाल लावटी, सचिव पूर्व अधिशाषी अभियंता पियूष जोशी, कोषाध्यक्ष धर्मेश लोड़ा, महिला मंत्री प्रो. श्रीमती कोकिला जैन भीलवाड़ा आदि के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में सभी ने अपनी यादें बांटते हुए विद्यालय विकास में यथा संभव सहयोग देने का विश्वास जताया व हाथो हाथ राशि जुटाने के साथ और अधिक धन संग्रह का विश्वास दिलाया। पूर्व सहायक अभियंता हीरालाल कोठारी, पूर्व प्राचार्य बसंत कुमार त्रिपाठी, पूर्व अधिशाषि अभियंता पुरुषोत्तम पालीवाल, प्रो. डॉ. गगन बिहारी दाधीच, डॉ. राजकुमार यादव, नई दिल्ली से भारत सरकार में श्रम आयुक्त रहे सतीश जोशी, ओम प्रकाश खत्री, जामनगर में उद्योगपति रमेश लावटी, मुम्बई से सेवानिवृत प्रोफ़ेसर शब्बीर हुसैन बोहरा, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र त्रिपाठी,जगदीश चंद्र दाधीच,मोहन दास वैष्णव,रफीक अहमद मीर, रमेश इनानी, पन्नालाल जोशी, गोपाल सिंह आसोलिया,दिनेश बोरीवाल, सुनिल मंडोवरा आदि ने अपने विद्यालय समय के अनुभव और यादें बाँटी। संचालन डॉ. महेश त्रिपाठी व दिलीप त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सभी ने कलश के माध्यम से भी विद्यालय को अंशदान दिया तो 13 पूर्व छात्रों ने 5-5हज़ार रूपये का अंशदान दिया वही पूर्व प्राचार्य राजेंद्र त्रिपाठी ने 11हज़ार का अंशदान दिया।








Users Today : 74