Home » राज्य » साध्वियों के सानिध्य में हुआ जैन स्थानक एवं नवनिर्मित दिवाकर सर्किल का लोकार्पण

साध्वियों के सानिध्य में हुआ जैन स्थानक एवं नवनिर्मित दिवाकर सर्किल का  लोकार्पण

गंगरार 30 मार्च, !जैन साध्वियों के  मंगल प्रवेश से रेलवे स्टेशन उपनगर हुआ धर्म मय, साध्वियों के सानिध्य में हुआ जैन स्थानक एवं नवनिर्मित दिवाकर सर्किल का  लोकार्पण , विधायक डाक्टर सुरेश धाकड़ ने की पांच लाख रूपये की घोषणा। सोमवार को श्रमणसंघी जैन दिवाकरीय मालव  सिंहनी  गुरुणीसा  कमलावती मसा  की  सुशिष्या व  अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर कुमुदलता जी मसा, स्वर साम्राज्ञी महासती  डॉक्टर महाप्रज्ञा जी मसा, वास्तु शिल्पी महासती डॉक्टर पदम कीर्ति जी मसा एवं विद्या अभिलाषी महासती श्री राज कीर्ति जी मसा के सानिध्य में बेगू के क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य, गंगरार निवासी ताराचंद संदीप गोलेछा  की अध्यक्षता,पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, महेन्द्र बोथरा रतलाम, वर्धमान स्थानक संघ के अध्यक्ष अशोक जैन, संरक्षक राजमल गोलेछा,  गंगरार गांव जैन समाज अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी, मंत्री अशोक कुमार कोंचिटा के विशिष्ट आतिथ्य  में साध्वी मंडल द्वारा नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप करते हुए मांगलिक प्रदान कर  मोली बन्धन खोल  शिलालेख का अनावरण कर लोकार्पित किया। इसके बाद साध्वी मंडल ने गंगरार गांव की ओर सैकड़ों अनुयायियों  के  संग पद यात्रा करते हुएश्रावक श्राविकाओं द्वारा  प्रातः स्मरणीय महान तपस्वी चौथमल जी मसा के सम्मान में  दिवाकर के यशोगान व उदघोष करते हुए   जय निनाद के नारे लगा  गंगरार ग्राम की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग की ओर पावर हाउस के पास तिराहे स्थित  नवनिर्मित दिवाकर सर्किल के शिलालेख का नवकार महामंत्र का जाप कर मांगलिक प्रदान करते हुए मोली बन्धन खोल बेगू क्षेत्र के विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ ,मुख्य लाभार्थी सुरेश अरोड़ा विजयनगर, किशोर चिराग नानेचा भीलवाड़ा, उपखंड अधिकारी पुनीत गेलडा, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, रेलवे स्टेशन जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री  ताराचंद गोलेछा,  अशोक कुमार कोचिटा, गंगरार जैन समाज अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी, मंत्री सागर मल सुराणा,  पूर्व जैन समाज अध्यक्ष हुकमीचंद लोढ़ा, रतनलाल टुकलिया, धनराज शर्मा सादी, जैन समाज प्रवक्ता मधुसूदन शर्मा पंचारिया, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक झवर,  ज्योतिष पुरोहित,सहकारी समिति अध्यक्ष बाबू लाल बालोटिया, , एडवोकेट योगेश व्यास, राजेन्द्र शर्मा, सुनिल  काकानी, किशनलाल शर्मा, मोहनलाल रेगर, पंचायत समिति सदस्य शान्ति लाल माली, गंगरार प्रशासक प्रतिनिधि एवं दादू सेवक समिति अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, व्यापार मण्डल  अध्यक्ष गोपाल शर्मा, दिवाकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एम सेठिया, सुजान भडक्तिया,  पारस डांगी , सुरेश सिंघवी, सुनील बोहरा, सुनील सिपानी, पारस डांगी चित्तौड़गढ़,दौलत भडकतिया, महेंद्र बोथरा रतलाम,  मुकेश चिपड व   रोशन लाल चिपड ने अनुष्ठान आराधिका महासती  डाक्टर  कुमुदलता, स्वर साम्राज्ञी महासती  डॉक्टर महाप्रज्ञ  मसा, वास्तु शिल्पी महासती डॉक्टर पदम कीर्ति मसा एवं विद्या अभिलाषी महासती श्री राजकीर्ति मसा के सान्निध्य व  उनके द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र के उच्चारण व  मांगलिक प्रदान करने के बाद अतिथियों व लाभार्थियों ने मोली बन्धन खोल  लोकार्पण पट्टिका व नवकार महामंत्र के शिलालेख का अनावरण कर लोकार्पित किया। साध्वी मंडल द्वारा पुनः मुख्य समारोह स्थल की ओर प्रस्थान करने  के बाद महासती डॉकुमुदलता मसा , वास्तुशिल्पी डाक्टर पदमकीर्ति मसा एवम स्वर साम्राज्ञी महासती डाक्टर महाप्रज्ञ जी ने धर्म सभा में 23 वे तीर्थंकर पारसनाथ स्मरण कर  समस्त कर्मों की निर्झरा होकर यश व प्रतिष्ठा बढ़ने, धर्म के मार्ग पर बढ़ते हुए धर्म की रक्षा करने,  रिद्धि एवं सिद्धि प्रदान करने के साथ ही “ओम रिम श्रिम  पदमनाथाय नमः”का  सामूहिक जाप करा आह्वान करते हुए   जैन समाज जनों द्वारा चौकी, थाली व कलश की स्थापना करा अनुष्ठान प्रारम्भ किया।  इस अवसर पर महासती  डॉक्टर कुमुदलता ने  “धन्य हो गई पावन धरा गंगरार की, अनुष्ठान हुआ उद्घाटन हुआ, श्रावकगणो के पुण्य प्रताप से  गुरु जी का चमत्कार हुआ साथ ही  साध्वी महाप्रज्ञा जी ने “हर जन्म में गुरु जी का साथ चाहिए,  मन के मोबाइल से  तार जुड़ जाए तो गुरु से मिलन हो जाए, हर जन्म में दादा तेरा साथ चाहिए”  स्वर लहरियों से इस गीत को  सम्वेत स्वर में गा  उद्घाटन समारोह को ऊंचाइयां दे आयोजन की सार्थकता  का आभास कराया। डाक्टर कुमुदलता मसा ने  गंगरार जैन समाजजनो व आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि,  विनती के  समय लिए गए श्रीसंघ ने संकल्प को अल्प समय में पूरा कर दिवाकर सर्किल का निर्माण करा धार्मिक अनुष्ठान के साथ लोकार्पण कराना  एक चमत्कार  से कम नहीं है।यह सब गुरुकृपा  है।  डाक्टर कुमुदलता मसा ने  जिन शासन का उल्लेख करते हुए चारो गति पर प्रकाश डाला व  दान की महिमा मंडित करते हुए कहा  कि दान देने से पुण्य अर्जित होकर   मनुष्य की नरक व त्रियंच गति  का नाश होजाता है वही मनुष्य  देवगति को प्राप्त हो मोक्ष की ओर भी अग्रसर हो जाता है। समारोह का संचालन करते हुए मंत्री अशोक कुमार कोचीटा ने दिवाकर सर्कल एवं जैन स्थानक भवन के निर्माण में सहयोग कर्ताओं  व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया  तथा विभिन्न भामाशाहों द्वारा दिए गए विभिन्न आर्थिक योगदान का उल्लेख करते हुए उनका   जैन समाज जनों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर ,ऊपरना पहना,  शाल ओढा व मेवाड़ी पगड़ी पहना स्वागत अभिनंदन भी  किया।   समारोह में राजमल, ताराचंद गोलेछा, स्टेशन जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन, गंगरार गांव जैन समाज अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी, मंत्री अशोक कुमार कोचिटा, कोषाध्यक्ष अंकित मोदी सहित कार्यकारिणी का  चित्तौड़गढ़ व बाहर के गांवों से आए श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने  माल्यार्पण कर मेवाड़ी पगड़ी पहना, ऊपरना पहना व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  धर्म सभा को मनसुख पटवारी, किरण डांगी, राजेश सेठिया, सुरेश सिंघवी, जैन समाज के प्रवक्ता मधुसूदन शर्मा पंचारिया व सुजान मल सुराणा ने भी गीत के माध्यम से सम्बोधित किया।  समारोह में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने पांच लाख रुपए की  घोषणा की।  इस धार्मिक अनुष्ठान में मेवाड़ अंचल के क ई श्री संघो के जैन समाजजन  के साथ साथ गंगरार के क ई समाजों के गणमान्य जन भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?