

जयपुर ! अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौङ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के जयपुर आगमन पर उनका उपाध्याय हाऊस, विधाधर नगर, जयपुर पर राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार उपाध्याय एवं वरिष्ठ समाज सेवी राधेश्याम शर्मा एडवोकेट ने माला, साफा पहनाकर व दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी ने प्रांतीय महामंत्री के पद पर राधेश्याम शर्मा एडवोकेट विद्याधर नगर जयपुर (नारोली चोड़) को मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री का स्वागत व अभिनंदन करते हुए विश्वास प्रकट किया कि आपके नेतृत्व में समाज रचनात्मक कार्य करते हुऎ प्रगति पथ पर बढ़ेगा। प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा जोशी जी को विश्वास दिलाया गया कि आपने हम पर जो विश्वास प्रकट किया है उस पर हम खरा उतरने का प्रयास करते हुए समाज को आगे बढाने का संकल्प करते हैं।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सर्वप्रथम ओम प्रकाश उपाध्याय चित्तौड़ गढ़ को वरिष्ठ संरक्षक एवं बाबूलाल शर्मा सीकर को जयपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया। तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री ने जिलों से पधारे हुए महानुभावों का स्वागत करते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन के पत्र प्रदान किए। जिसमे जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टौक, जयपुर ग्रामीण, सीकर, चूरू के मनोनीत जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
समारोह मे प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार उपाध्याय जयपुर व प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम शर्मा एडवोकेट, विद्याधर नगर जयपुर द्वारा प्रहलाद शर्मा एडवोकेट जयपुर शहर, सुशील कुमार शर्मा दौसा, कमल कुमार गौतम करौली, विवेक शर्मा टोंक, जयप्रकाश शर्मा चूरु, महावीर प्रसाद शर्मा सीकर, रामावतार गौतम सवाई माधोपुर, राधा कृष्ण शर्मा दयापुरा चाकसू जयपुर ग्रामीण, को संबंधित जिलों का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर,व मनोनयन पत्र भेंट कर स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासभा के मूर्ति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, नवनियुक्त जयपुर संभागीय अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा सीकर, नई दिशा के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा (नारोली चोड़) एवं उनके पदाधिकारीगण, जागृति मंच से संतोष कुमार, राजेश कुमार, दयापुरा से सुखदेव,नई के नाथ गौतम आश्रम ट्रस्ट के मंत्री मूलचंद शर्मा, दौसा से वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार रूपाली बोली,राजस्थान पत्रिका,जयपुर संवाददाता राहुल तिवारी, टोंक फाटक सेवा समिति अध्यक्ष भानू प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष परमानंद शर्मा, बाढ बगला से जगदीश प्रसाद शर्मा एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विजयकांता जी, एवं श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती संतोष उपाध्याय, श्रीमती निधि मनोज उपाध्याय सहित बङी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे l
समारोह मे मनोनीत अध्यक्षों ने विश्वास दिलाया कि वे समाज को आगे बढ़ाने व रचनात्मक कार्य करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करेंगे , प्रांतीय अध्यक्ष ने उपस्थित सभी समाजबंधुओ को बधाई देते हुए आशा प्रकट की कि मनोनीत किए गए सभी सदस्य टीम भावना से कार्य करते हुए समाज का चहुंमुखी विकास करेंगे !
जय महर्षि गौतम के उदघोष के साथ समारोह संपन्न हुआ।







Users Today : 17