







विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत वृहत कृषक गोष्ठी का आयोजन घासा तहसील की ग्राम पंचायत पलाना कला मे हुआ।
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!आयोजन में मुख्य अतिथि भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि 29 मई से 12 अगस्त तक सरकार का लगभग 1.5 करोड़ किसानों के साथ योजनाओं को लेकर सीधा संवाद किसानों के लिए वरदान साबित होगा। अब तक 1 करोड़ 15 लाख किसानों तक सीधा संवाद कर चुके है। आने वाले तीन दिनों में 35 लाख लोगों तक पूरी कोशिश रहेगी सीधा संवाद करने की। सुबह मंत्री ने पलानाकला में प्रकाशपूरा गांव में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर संवाद किया। बाद में डीजे साउंड पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर मंत्री अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर चितौड़गढ़ सासंद सीपी जोशी, मावली उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, दलीचंद डांगी, मावली से भाजपा विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, संयोजक रोशनलाल सुथार, कृषि विभाग से वैज्ञानिको के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ ही ग्रामीण मौजूद थे।