Home » राज्य » आदिवासी जनता के दिए प्यार व आशीर्वाद को नहीं भुलाया जा सकता : वसुंधरा राजे

आदिवासी जनता के  दिए प्यार व आशीर्वाद को  नहीं भुलाया जा सकता : वसुंधरा राजे 

खेरवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जनजाति बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र की जनता द्वारा उन्हें दिए गए प्यार व आशीर्वाद को वह कभी नहीं भूला सकती। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र की जनता बहुत सादगी व प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन यापन करती है तथा क्षेत्र के उत्थान व विकास में पूर्ण सहयोग प्रदान करती है। राजे शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के मशारों की ओबरी गांव में पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा के सानिध्य में नवनिर्मित शामलेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की सभा को संबोधित कर रही थी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प है। पूर्व में उनके शासन में जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए सर्वाधिक कार्य किए गए तथा वर्तमान राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार भी जनजाति क्षेत्र के विकास व उन्नति के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राजे ने कहा कि पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा के अथक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में भव्य शिव मंदिर का निर्माण हुआ, जिससे क्षेत्र की जनता को धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा ।उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना से बहुत बड़ी शक्ति प्राप्त होती है और उस शक्ति से मनुष्य जीवन के सर्वे कार्य संपन्न करने में समर्थ्यवान बनता है ।उन्होंने उपस्थित जनता से भगवान शिव की आराधना व पूजा कर अपने जीवन का कल्याण करने का आह्वान किया। धर्म सभा में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत, योगी प्रकाशनाथ महाराज, आर एस एस के पूर्व क्षेत्रीय प्रचारक सुरेश चंद्र ,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, गुणवंत सिंह जाला, भंवर सिंह पवार, तखत सिंह शक्तावत, दिनेश भट्ट ,पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, मीना मसार, राजकुमारी मसार ,भाजपा नेता नरेंद्र मीणा ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन सहित बड़ी संख्या  में ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन लव व्यास ने किया। तथा आभार पुर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा ने किया। इससे पूर्व राजे ने मसारो की ओवरी गांव पहुंच कर नव निर्मित शिव मंदिर में पूर्णाहुति यज्ञ में आहुति प्रदान की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?