Home » राजनीति » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद उपलब्ध कराने हेतु उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद उपलब्ध कराने हेतु उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया

किसानों को खाद उपलब्ध करावे भाजपा सरकार
(उपखंड अधिकारी को ज्ञापन व प्रदर्शन मावली कांग्रेस का)


मावली , (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली विधानसभा में समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए व अतिवृष्टि से खराब हुई पकी फसल का मुआवजा दिलाने के लिए मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में उपखंड अधिकारी मावली रमेश कुमार सीरवी को उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया ,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ने कहा कि मावली विधानसभा में फसल के मुख्य दिनों में किसानों को यूरिया खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है, कही पर खाद आ रहा हे,वो बहुत कम मात्रा में आ रहा हे,उस खाद को लेने के लिए किसान भाई व बहन इस तीव्र सर्दी में सुबह 5 बजे से भूखे प्यासे लाइन लगाकर खड़े है,उनमें से कई किसानों को खाद नहीं मिलने से निराश घर लौटना पड़ रहा हे,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि अतिवृष्टि से पकी हुई फसल खराब हो गई थी,उसका किसान भाइयों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला हे,मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने चेतावनी दी यदि भाजपा सरकार आगामी 2-3 दिनों में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भारी संख्या में किसानों के साथ उपखंड मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा,इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव,देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा,महेश त्रिपाठी ,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवकिशन लोहार,धर्मेश चपलोत,मनोहर गुर्जर,नानालाल नागदा,मोतीसिंह राणावत,लव पुरोहित ,प्रभु लाल जाट,रूपलाल डांगी,मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,फतहनगर नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल,नारायण पालीवाल, पूर्व युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी,बसन्त त्रिपाठी,इकराम मोहम्मद,मांगीलाल टेलर,हीरालाल खटीक,राकेश गर्ग,भोजपुरी गोस्वामी,किशन डांगी,महेश पालीवाल,दिनेश खटीक ,राजेश त्रिपाठी,अल्ताफ खान,गोवर्धन खटीक,शोभसिंह चौहान,रवि घावरी,धर्मचंद डांगी,युवा नेता शांतिलाल डांगी,धूनी माता सरपंच नरेश मेघवाल, ओमप्रकाश बार्बर,शंकरदास वैष्णव,गिरिराज जोशी,दलपत सिंह कितावत,लक्ष्मी लाल साल्वी,प्रवक्ता बंशीदास वैरागी,रज्जाक मोहम्मद ,देवीलाल डांगी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?