मावली, 11 नवम्बर 2025, मंगलवार। विधानसभा क्षेत्र मावली की समस्त पंचायत क्षेत्रों से विजेता टीमों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवम्बर, बुधवार को प्रातः 8 बजे से पीएम श्री राउ मा वि मावली जं. परिसर के खेल मैदान पर आयोजित होगा।
उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में मावली विधानसभा के पांचों मण्डलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार ने बताया कि एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, पांचों मण्डलों के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी -मावली, जीवन सिंह- डबोक, नितीन सेठिया- फतहनगर सनवाड़, पर्वत सिंह -घासा, प्रताप सिंह -देबारी सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ लेवल प्रभारी तथा समस्त कार्यकर्ता, व खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित रहेंगे।
प्रमुख खेल कब्बडी, वॉलिवॉल, तथा रस्सा कस्सी होंगे।
प्रतियोगिता में 68 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के लिए पूर्व तैयारी बैठक मंगलवार को आयोजित की गई ।
बैठक में प्रतियोगिता सफल आयोजन की
कार्य विभाजन कर जिम्मेदारी आंवटन की गई।








Users Today : 6