Home » राजनीति » किसान, युवा, मजदूर, महिला का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद डॉ रावत

किसान, युवा, मजदूर, महिला का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद डॉ रावत 

खेरवाड़ा पत्रकारों से चर्चा करते सांसद डॉ रावत। फोटो धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा, (धरणेन्द्र जैन)। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि राज्य सरकार किसान, युवा, मजदूर एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है ,जिससे विकास का उजियारा हर वर्ग तक पहुंचे। सांसद डॉ रावत  खेरवाड़ा डाक बंगले में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी सरकार में जो काम हुए वह पूर्ववर्ती सरकारें नहीं कर पाई। सांसद रावत ने कहा कि सरकार देश व प्रदेश की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा, सुरक्षा, सम्मान व विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबध है। वंचित वर्ग विकास की मुख्य धारा से न छूटे इस हेतु हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी अभियान का उद्देश्य है कि प्रशासन और जनता के बीच कोई खाई नहीं हो तथा कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से छूट न जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अंत्योदय संबल शिविरों के माध्यम से आमजन के भूमि संबंधी विवादों का समाधान, मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण, मंगला पशु बीमा, पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण ,आयुष्मान कार्ड वितरण, गरीब परिवारों के लिए  मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं सहित कई लंबित प्रकरणों का निस्तारण हुआ। सांसद डॉ रावत ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य उदयपुर संभाग के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वाधिक बजट खर्च किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ।उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केन्द्र  व राज्य सरकार ग्रामीण एवं जनजाति क्षेत्र के विकास एवं उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल आहारी, जिला मंत्री युवा नेता अमित कलाल , मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, भावनेश मीणा, प्रहलाद भाटिया भी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?