Home » राजनीति » कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दरलाल अहारी 11 वोटो से विजयी

कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दरलाल अहारी 11 वोटो से विजयी

आने वाले पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारो पंचायत समितियों  विजयी होगी – डाक्टर परमार


खेरवाडा (धरणेन्द्र जैन)। उदयपुर जिले की पंचायत समिति खेरवाडा के उप प्रधान के उप चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार 11 वोटों से विजयी घोषित किया।
उप चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों ने उप प्रधान के पद के लिए आवेदन किया। भाजपा के प्रत्याशी थावर सिंह को छ: वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार सुन्दरलाल अहारी को विजयी घोषित होने के बाद। पंचायत समिति खेरवाडा से जुलूस के रूप पैदल चल कर विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निवास पर जाकर विधायक परमार का आशीर्वाद लिया तथा उन्होंने सुन्दरलाल अहारी का माला पहना कर स्वागत करने के बाद स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के पद से स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए डाक्टर परमार ने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा की  पंचायत समिति खेरवाडा, पंचायत समिति नयागांव, पंचायत समिति ऋषभदेव एवं पंचायत समिति सेमारी चारों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बैठायेगे तथा अधिक से अधिक सरपंच कांग्रेस के जितने के लिए अभी से जनता से सम्पर्क करने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने गरीब जनता के लिए एक भी कार्य नहीं किया।  उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता को बताये। आने वाले पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के सरपंच जिताने के लिए वोटरों से सम्पर्क करना शुरू करने का आग्रह किया तथा उन्होंने पंचायत समिति खेरवाडा के  सदस्यों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सुन्दरलाल अहारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार,  देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कान्ति लाल पटेल, संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी, महासचिव पन्नालाल परमार थे।इससे पूर्व में समारोह में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उप प्रधान सुन्दरलाल अहारी का माला पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अजमाल सिंह चौहान, महासचिव मोहन लाल औदिच्य, प्रदीप भणात,रतन लिम्बात,कोषाध्यक्ष भरत जैन, नफीसा बानू, प्रेम कुमार मीणा,पंचायत समिति सदस्य हरिसिंह राजपूत, थावरचंद डामोर,दामोदरलाल भणात सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?