
खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, भाजपा उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा का अहमदाबाद से उदयपुर जाते खेरवाड़ा में भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। अहमदाबाद में चातुर्मासरत आचार्य महाश्रमण गुरुदेव को उदयपुर आगमन हेतु निमंत्रण प्रदान करने गए भाजपा नेता खेरवाड़ा में भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल की प्रतिष्ठान पर रुके तथा क्षेत्र के वर्तमान हालात, आगामी तिरंगा यात्रा के आयोजन तथा संघटनात्मक स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा नेताओं ने पार्टी पदाधिकारीयों से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इस हेतु कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारीयों से जनता के सुख-दुख में भागीदारी कर संगठन को गांव-गांव एवं ढाणी ढाणी तक मजबूत व प्रभावशाली बनाने की अपील भी की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, मंडल मंत्री प्रेमचंद कलाल आदि उपस्थित थे।







Users Today : 5