Home » राजनीति » दुर्गेश मेनारिया भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त

दुर्गेश मेनारिया भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त

उदयपुर  | भारतीय युवा कांग्रेस संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। मेनार निवासी  दुर्गेश मेनारिया को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ  सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे,  राहुल गांधी, कृष्ण अल्लावरु (प्रभारी, भारतीय युवा कांग्रेस) एवं उदय भानु चिब (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस) राजस्थान प्रभारी मनीष जी चौधरी के मार्गदर्शन में की गई । नव नियुक्त प्रदेश सचिव दुर्गेश मेनारिया ने अपनी नियुक्ति पर पुर्व राज्य मंत्री युवा बोर्ड राजस्थान सरकार सिताराम लाबा यूथ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान सुधीन्द्र मुंड संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  मेनारिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?