Home » राजनीति » अच्छा खाना खाने के लिए रूपयों का होना आवश्यक है — विधायक परमार

अच्छा खाना खाने के लिए रूपयों का होना आवश्यक है — विधायक परमार

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खाना खाने के लिए रुपयों का होना आवश्यक है।
    डाक्टर परमार मंगलवार को उपखण्ड खेरवाडा की उपतहसील बावलवाडा के सामुदायिक भवन हनुमान जी मन्दिर में मानव आश्रित संस्थान बावलवाडा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य एवं पोषण महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को  अपना अच्छा जीवन जीने लिए धन कमाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन में कहा कि “बिना धन के मनुष्य का जीवन संभव नहीं है”। महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को  स्वास्थ्य एवं  चिकित्सा , महिला एवं बाल विकास विभाग के चिकित्सकों,नर्सो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही दवाईयों समय पर उपयोग करते हुए उनके द्वारा‌ बताय गये  मार्गदर्शन में  अपना व अपने बच्चों स्वस्थ रखे तथा बच्चों को पढा लिखा कर होशियार बनाने आग्रह किया।  सरकारी, गैर सरकारी  संस्थानों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर  इसका लाभ उठाने का आग्रह किया। सम्मेलन में डाक्टर परमार ने  कहा कि जिन  आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन जर्जर अवस्था में है, उनकी पहचान कर  समय पर सरकार को इसकी सूचना भेजने आग्रह किया।
   इससे पूर्व मानव आश्रित संस्थान के अध्यक्ष अजमालसिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी देते हुए पोषण से जुड़ी आयामों पर बच्चे के जन्म के समय कम वजन के पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना एवं दुबलेपन के शिकार होने वाले बच्चों की संख्या में कमी लाने के लिए विभागों को सहयोग करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।  सम्मेलन में इस क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी केन्द्र,उप स्वस्थ केन्द्र के  कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
   सम्मेलन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावलवाडा की महिला पर्यवेक्षक अरुणा व्यास ने कहा कि समय पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करवाना, समय, समय पर स्वस्थ्य जांच करवाना, पूर्ण  टीकाकरण करवाना तथा 6 माह तक केवल  स्तनपाना, संस्थागत प्रसव कराने का आग्रह किया।
   सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता ग्राम पंचायत मगरा की सरपंच  उर्मिला बोदर,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सुन्दर लाल अहारी, भीलानबरोठी सरपंच शंभु सिंह गरासिया,कानपुर सरपंच लालू राम खराडी, भाखरा सरपंच रमेश डोडा थे।  इस रंगारंग समारोह में बालिकाओं द्वारा  स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य एवं एकल गीत प्रस्तुत किया।
   समारोह को सुन्दर लाल अहारी, उर्मिला बोदर, शंभु सिंह गरासिया, लालू राम खराडी, उप सरपंच हीरालाल बोदर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी, आशा देवी, बिन्दु माला ने भी सम्बोधित किया।  समारोह में लेम्ब अध्यक्ष खेरवाडा मोहनलाल औदिच्य, संस्थान के सदस्य ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।अन्त में लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन लक्ष्मण सिंह राठौड़ एवं शंकर सिंह सिसोदिया ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?