
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।राज्य के जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि संगठन व सत्ता में बुथ स्तरीय कार्यकर्ता का सर्वोच्च सम्मान व उनके द्वारा बताए गए समस्त विकास कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। खराडी रविवार को खेरवाड़ा विद्यानिकेतन मैदान में भाजपा खेरवाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व मंडल पदाधिकारीयों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत राज चुनाव में क्षेत्र की सभी पंचायत समितियां में प्रधान व सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों को विजय बनाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता प्रस्थान करें। भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान व आदिवासियों के विकास और कल्याण के लिए कृत संकल्प है। जनजाति बाहुल्य उदयपुर संभाग के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वाधिक बजट दिया जा रहा है। खराड़ी ने कहा कि क्षेत्र में विकास की लहर चलेगी तथा भाजपा सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए हर संभव सहायता पहुंचाने का है। उन्होंने भाजपा पदाधिकारीयों से आह्वान किया कि वह सक्रिय और सजग होकर केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इस हेतु कार्य करें ।इस दौरान खराड़ी ने बताया कि खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में धरती आबा योजना के तहत करावाड़ा ,सागवाड़ा व हरसावाड़ा में तीन छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा, जहां जनजाति समुदाय के छात्रों को सभी तरह की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सम्मेलन में खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष हजाराम मीणा, ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा, कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, बावलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वाल सिंह, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा व सेमारी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकारिणी पदाधिकारीयों का पगड़ी बंधवाकर तथा दुपट्टा ओढ़ा कर मंत्री खराड़ी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने की तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नानालाल आहारी ,पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत एवं भंवर सिंह पंवार ,पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर आदि थे। सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, वरिष्ठ नेता पारस जैन ,खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी आहारी सहित विधानसभा क्षेत्र के सात मंडलों के 1000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।सम्मेलन का संचालन खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया तथा आभार पूर्व प्रधानअमृतलाल डामोर ने ज्ञापित किया !







Users Today : 62