
खेरवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें।
उक्त विचार डॉक्टर दयाराम परमार ने मंडल कांग्रेस कमेटी सेमरी, कल्याणपुर और टोकर की बैठक में कहे। परमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार आयोजित मंडलों की बैठक मैं मुख्य अतिथि के पद से बोल रहे थे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी नारायण मेनारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम गरीब व्यक्ति का शोषण कर रही है, लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है, बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है, किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, पीने का पानी नहीं मिल रहा है, आम व्यक्ति सरकार की नीतियों से त्रस्त है और लोगों की बात सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाएं और आम जनता को राहत दिलाने में मदद करें। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने कहा कि हम सब को संगठित रहने की जरूरत तथा भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी सरकार के नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर मंडल कांग्रेस कमेटी कल्याणपुर अध्यक्ष अमर सिंह परमार, मंडल कांग्रेस कमेटी सेमरी के अध्यक्ष मनोहर सिंह परमार, टोकर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव उपाध्यक्ष शिवराम मीणा, जिला परिषद सदस्य विजय कुमार मीणा, कल्याण सिंह राजपूत, मणिलाल मीणा, महामंत्री प्रेम कुमार मीणा, धूलेश्वर मीणा, पदाधिकारी गण, मंडल कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण सहित सैकड़ो संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।








Users Today : 18