
जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुर्भावना रखने वाला कर्मचारी कोई भी हो स्वीकार नहीं
खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान और सम्मान सर्वोपरि है । कार्यकर्ताओं से ही संगठन जीवंत है । भाजपा कार्यकर्ता जो वादा जनता से करके आता है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी सत्ता और संगठन की है और वे पूरी जिम्मेदारी से आश्वत करते है कि जो वादा कार्यकर्ता जनता से करेगा वह पूरा करेंगे ।
उक्त विचार भाजपा उदयपुर देहात के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार मेवल मंडल में आगमन पर संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे ।
जिलाध्यक्ष पुष्कर ने कहा कि जनता ,जनहित कार्यों हेतु कार्यकर्ताओं को जो अधिकारी ,कर्मचारी टरकाते, अटकाते, भटकाते ओर लटकाते है ऐसे कर्मचारी अधिकारी बक्शे नहीं जाएंगे ।
जिलाध्यक्ष तेली ने कहा लोकसभा, विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायती राज चुनावो में मेवल क्षेत्र के हर बूथ से कमल खिलाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है । मेवल क्षेत्र में नई पंचायत समिति के गठन भजन लाल सरकार यहां की जनता और कार्यकर्ताओ की भावना के अनुरूप अवश्य करेगी लेकिन उस पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बैठे और बोर्ड भाजपा का बने इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाए और आपसी सहयोग,समन्वय से एकजुट ओर एकमुखी होकर भाजपा को मजबूत करे ।
सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा ने कहा की स्वर्गीय विधायक अमृत लाल जी मीणा ने सलूंबर में विकास के नए आयाम स्थापित किए । और सलूंबर के हर गांव के विकास का रोड मैप तैयार किया उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की जवाबदेही उनके कंधों पर है और वे सलूंबर के विकास के लिए हर प्रयास करेगी ।
पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा ने कहा की पंचायती राज पुनर्गठन के माध्यम से सरकार की मंशा है कि पंचायतों का जनसांख्यिकी,भौगोलिक आधार पर सुसंगत गठन हो जन जन को ग्राम सुराज के पीएम मोदी के संकल्प का लाभ पहुंचे इसलिए जन हित में कार्यकर्ता इस पवित्र संकल्प को पूरा करने के लिए अपने सुझाव संगठन के जरिए सरकार को दे ।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़,पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र मीणा,नेता प्रतिपक्ष सोहन लाल चौधरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी ने भी संबोधित किया ।
जिलाध्यक्ष के प्रथम बार मेवल में संगठन बैठक में आगमन मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी,सोहन लाल चौधरी,केवराम पटेल के नेतृत्व में मेवाड़ी पाग , उपराणा और माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री केशव चौबीसा ने किया धन्यवाद सुनील सालवी ने ज्ञापित किया ।
सलूंबर विकास अधिकारी के खिलाफ फूटा भाजपाइयों का आक्रोश …बीडीओ पर कमीशनखोरी और भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दुर्भावना रखने के लगाए आरोप
बैठक में भाजपा पदाधिकारों ,पंचायती राज जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और विधायक शांता देवी मीणा के सामने सलूंबर विकास अधिकारी हंसराज मीणा के खिलाफ विकास कार्यों में कमीशनखोरी ,भाजपा पदाधिकारियों ,जन प्रतिनिधियों के प्रति दुर्भावना से कार्य करने और पंचायत समिति का कांग्रेसीकरण करने ओर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए ।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सलूंबर बीडीओ को तत्काल एपीओ करने की मांग जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली से की ।
जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान संगठन का अपमान है सत्ता और संगठन को चुनौती हैं और भ्रष्टाचार और दुर्भावना कार्यकर्ताओं के प्रति किसी भी अधिकारी कर्मचारी की बर्दाश्त नहीं ।
ईडाणा माता के किए दर्शन
भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ,पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा ने मेवल के प्रसिद्द शक्ति पीठ ईडाणा माताजी के दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की ।
इस अवसर पर ईडाणा माता जी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष तेली को ईडाणा माता की प्रतिमा,विभूति ओर चुनर भेट की गई ।








Users Today : 23