
खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। समीपस्थ भारतीय जनता पार्टी ऋषभदेव नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक मंगलवार को पगलियाजी गार्डन में नगर मंडल के चुनाव प्रभारी कैलाश गांधी व ग्रामीण मंडल के चुनाव प्रभारी ख्याली लाल जैन की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक नानालाल आहारी व पूर्व जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत बतोर अतिथि उपस्थित थे। भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि बैठक में नगर व ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न कराने हेतु उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसे दोनों मंडलों के चुनाव प्रभारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किया । इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष नारायण कलासुआ ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल मीणा, मंडल महामंत्री गौतम लाल जलात, पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा ,मंडल महामंत्री रामचंद्र मेहता, भाजपा नेता काउआ राम मीणा, ,प्रवीण भोई ,धीरज त्रिवेदी, महामंत्री धर्मेंद्र मीणा, कैलाश मीणा, सुरेन्द्र मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नारायण कलासुआ किया तथा आभार ईश्वरलाल मीणा ने ज्ञापित किया।








Users Today : 33