Home » राजनीति » भाजपा खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

भाजपा खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरवाड़ा के अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक विद्या निकेतन सभागार में संपन्न हुई। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर तथा उपरना पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कन्हैयालाल मीणा, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ,वरिष्ठ नेता पारस जैन तथा भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा संगठन के महत्व व चुनाव प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी ने मंडल अध्यक्ष के  दावेदारों के फार्म प्राप्त कर, जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किये ।इस दौरान भाजपा झल्लारा मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, मंडल महामंत्री हलूराम डामोर ,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद कलाल, महिला मोर्चा जिला मंत्री नैना पंचोली, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी अहारी, भाजपा नेता बजरंग लाल अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी, युवा नेता भावनेश मीणा ,नगर अध्यक्ष ओमप्रसाद व्यास, रामलाल पटेल, सुरेश पलात, राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच सुवेरी लक्ष्मण लाल मीणा, भानदा सरपंच भरत गरासिया,जगदीश रावल ,मणिलाल गरासिया ,मनीष नाई ,अनूपसिंह गरासिया ,नानक राम पटेल ,राजकुमार मीणा ,चंदूलाल ख़राडी ,अंबा लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन हेमंत मेहता ने किया तथा आभार अमृतलाल डामोर ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?