
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ! मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर डॉ मनमोहन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला,पूर्ववती कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं के लिए याद करते हुए बेहतर अर्थशास्त्री बताया,सभी कांग्रेस कार्यकताओं ने दिवगंत डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,साथ ही उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद किया,इस दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, देहात जिला कांग्रेस महामंत्री महेश त्रिपाठी,लदानी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल गायरी,डबोक मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल नागदा,मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,नारायण पालीवाल,प्रवक्ता बंशीदास वैरागी,पूर्व सरपंच गणेश लाल भील,बबलू गोस्वामी,धर्मचंद डांगी,प्रदीप जोशी सुखेर,डबोक सरपंच भगवती लाल पाटीदार,अनिल त्रिपाठी,गिरिराज जोशी,हीरालाल पुष्करणा सुखेर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे








Users Today : 54