Home » राजनीति » जनजाति मंत्री खराड़ी 28 दिसंबर को खेरवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे

जनजाति मंत्री खराड़ी 28 दिसंबर को खेरवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे



धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा । राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत एवं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया कल 28 दिसंबर शनिवार को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि मंत्री खराड़ी, सांसद रावत व गरासिया इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के महुवाल, डबायचा, जायरा, कारछा, खानमीन, व कागदार पंचायत में सड़क व पुलिया निर्माण कार्य तथा कक्षा कक्षौ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे तथा ग्रामीणों की सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,जिला प्रमुख ममता कुवर, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत ,पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी भी दौर में साथ रहेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?