Home » राजनीति » बाबा साहब के अपमान को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन,आगे भी आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय

बाबा साहब के अपमान को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन,आगे भी आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा “भारत रत्न”  माननीय बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी पर संसद में आपत्तिजनक और असम्मानजनक टिप्पणी की गई। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की तथा इस मांग को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्दशानुसार आज प्रात: 11.30 बजे देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ के सानिध्य में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सम्मान मार्च कोर्ट चौराह स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शास्त्री सर्किल से दिल्ली गेट चौराह होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अतिरिक्त कलेक्टर  को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।  इस सम्मान मार्च में विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, प्रवक्ता गणेश मीणा, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, जवास मण्डल के अध्यक्ष थावरचन्द डामोर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के सचिव  बाबूलाल मीणा, ब्लॉक युवा सचिव राकेश खराडी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के महामंत्री चेतन मीणा, लक्ष्मण सिंह मीणा, संदीप मीणा ने भाग लिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?