Home » राजनीति » खेरवाड़ा में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

खेरवाड़ा में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां 



धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा । महाराष्ट्र विधानसभा सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के हुए उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी तथा खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इस विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई व शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी आहारी, पार्षद विक्रांत कोठारी एवं लव शीतलानी, मंडल मंत्री ओमप्रसाद व्यास ,युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पलात, युवा नेता भिमराज मीणा, शंभू लाल भणात सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?