राजस्थान उपचुनाव की 7 में से 5 सीटों पर BJP ने जीत दर्ज की ,वही महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद एक साथ दिखे शिंदे, फडणवीस और अजीत पवार, एक दूसरे को खिलाई मिठाई, उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी ने गाड़े झंडे..
राजस्थान की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों पर भारी पड़ी , बीजेपी को 5 सीटों पर जीत मिली है, उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और बीएपी के साथ कुछ अन्य दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे थे !
राजस्थान की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी विपक्षी पार्टियों पर भारी पड़ी , बीजेपी को 5 सीटों पर जीत मिली है एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है, उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और बीएपी के साथ कुछ अन्य दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमाया हैं, राजस्थान में सभी सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को हुए थे !
खींवसर:बीजेपी के रेवंत राम डांगा ने 13,901 वोटों से चुनाव जीत लिया है,रेवंत राम को कुल 1 लाख 8 हजार 628 वोट मिले,दूसरे नंबर पर राष्ट्रिय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनिवाल रही जिन्हें 94 हजार 727 वोट मिले, तीसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉक्टर रतन चौधर रहीं जिन्हें 5 हजार 454 वोट मिले !
झुंझुनूं: सीट पर बीजेपी के राजेंद्र भांबू 42 हजार 848 वोटों से जीत गए हैं,बीजेपी उम्मीदवार को कुल 90,425 वोट मिले, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अमित ओला रहे जिन्हें 47,577 वोट हासिल हुआ,इस विधानसभा सीट की जब गिनती शुरु हुई थी तो निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र सिंह गुढा लीड कर रहे थे,नतीजों के बाद गुढा 38,751 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे !
चौरासी:भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने चुनाव जीत लिया है, अनिल कटारा को 89,161 वोट मिले, दूसरे नंबर पर बीजेपी के कारी लाल रहे जिन्हें 65,791 वोट मिले,तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के उम्मीदवार महेश रोत को महज 15,915 वोट मिले !
देवली उनियारा:बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने 41,141 वोटों के अंतर से विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है, बीजेपी के गुर्जर को कुल 1 लाख 599 वोट मिले , दूसरे नंबर पर निर्दलीय नरेश मीणा को 59,478 वोट आए, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा को 31 हजार 385 वोट मिले !
सलूंबर:बीजेपी की शांता अमृत लाल मीणा ने 1285 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है , दूसरे नंबर पर रहे जितेश कुमार कटारा को 83,143 वोट आए, तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की रेशमा मीणा को 26,760 वोट मिले!
रामगढ़:बीजेपी के सुखवंत सिंह 13,636 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है, सुखवंत सिंह को 1 लाख 8 हजार 811 वोट मिले, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आर्यन जुबैर रहे जिन्हें 95,175 वोट मिले, रुझान आने के दौरान कई बार जुबैर और सुखवंत सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, तीसरे नंबर पर निर्दलीय विजय चौधरी रहे, विजय चौधरी को 672 वोट मिले !








Users Today : 1