
खैरवाड़ा ! भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप चिब के निर्देशानुसार खेरवाड़ा युवा कांग्रेस द्वारा मणिपुर में जातिय हिंसा में जान गंवाने वालो लोगो को कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भावा ने कहा प्रधानमंत्री मणिपुर में हो रहे नरसंहार पर चुप्पी साधे हुए है, वहां के आदिवासियो के हक अधिकारों को उनसे छीना जा रहा है। अफ़्सा कानून लगा कर मणिपुर के लोगों के संवैधानिक अधिकार खत्म किए जा रहे है । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि भावा ,जिला उपाध्यक्ष हेमंत डामोर , प्रवीण डामोर, शाहरुख खान , अशोक कुमार पटेल, थावरचंद खराड़ी ,विवेक डामोर , पुनीत अग्रवाल, एडवोकेट नरेंद्र मेघवाल आदि उपस्थित थे।








Users Today : 46