
खैरवाड़ा। भारत के प्रथम प्रधान मंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय ऋषभदेव में आज ब्लॉक अध्यक्ष रुपलाल मीणा की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी एवं उनके विभिन्न सिद्धान्तों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व अध्यक्ष रुपलाल मीणा सहित पदाधिकारियों, सरपंचों, कार्यकर्ताओं,ने पंडित जवाहरलाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पी सी सी सदस्य वरिष्ठ नेता जय प्रकाश वाणावत, सरपंच चम्पा लाल मीणा, सोमावत कावरचन्द मीणा , गडावत सरपंच भैरुलाल मीणा, जलपका सरपंच शान्ति लाल मीणा,सेवादल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन,नगरपालिका ऋषभदेव पार्षद दया प्रकाश पहाड़,उप सरपंच लक्ष्मण सिंह मीणा, सहित बडी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।








Users Today : 33