
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। श्री नित्यम सृष्टि स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फेडरेशन के द्वारा संचालित श्री एन एस आर्चरी एकेडमी खेरवाडा मैं जाकर पूर्व विधायक नाना लाल अहारी ने आर्चरी एकेडमी खेरवाडा के तीरंदाजी खिलाडियों के साथ अपना जन्म दिन मनाया और सभी खिलाड़ियों और फेडरेशन के निदेशक भगवती लाल गरासिया और संध्या मीणा ने पूर्व विधायक का माला पहनाकर जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं साथ ही पूर्व विधायक ने एकेडमी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं भाग लेने वाले खिलाडी सृष्टि अहारी, देवेन्द्र चौधरी, वर्षिका चौधरी, प्राकेत खराडी को माला पहनाकर कर सम्मानित किया। सभी खिलाडियों को जयपुर मैं होने वाली आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मैं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मैं सीपी अहारी, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हेमंत मेहता, रमेश चंद्र कोठारी, बजरंग लाल अग्रवाल, मण्डल महामंत्री भूपेंद्र कलाल,महेश गरासिया, भवर लाल चौधरी ,कान्ति लाल खराडी, गजेंद्र मीणा, ईश्वर लाल डामोर, राजेंद्र पटेल, जगदीश सोलविया सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।








Users Today : 25