
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। आज हरि ओम जनजाति छात्रावास खेरवाड़ा में जिला बैठक रखी गई। बैठक में बप्पा रावल सदस्यता अभियान का एवं वन मित्र अभियान का लक्ष्य लिया गया। जिला समिति एवं तहसील समिति पूरी करने कि चर्चा और जनजाति के प्रबुद्ध जनों की सूची बनाकर संपर्क अभियान दिसंबर माह में करने, ग्राम समितियां बनाने कि चर्चा की गई। संपर्कित गांव एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की प्रवास की समीक्षा की गई जिसमें नवीन कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष कांतिलाल खराड़ी की अध्यक्षता में जिला बेठक रखी गयी, जिसमें जिला मंत्री मगन डामोर एवंं तहसील अध्यक्ष सूरजमल बलात, जिला युवा प्रमुख कैलाश अहारी, शिक्षा प्रमुख मन्नालाल डामोर एवं चिकित्सा प्रमुख मोहन मीणा, जिला सह मंत्री बलदेव दरंगा, जिला हित रक्षा प्रमुख हरीश भगोरा, जिला श्रद्धा जागरण प्रमुख हरि गिरि जी पटेला एवं छात्रावास प्रमुख ईश्वर आमलिया, जिला संगठन मंत्री विजयपाल चरपोटा उपस्थित रहे।








Users Today : 25