Home » अन्य » खैरवाड़ा : अहारी ने जन्म दिन पर 71 परिवारों को उनी कंबलों बांटी

खैरवाड़ा : अहारी ने जन्म दिन पर 71 परिवारों को उनी कंबलों बांटी

धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने रविवार को कस्बे की मोगीया बस्ती में जरूरतमंद  परिवारों को उनी कंबल प्रदान की। अपने जन्मदिन के उपलक्ष में विधायक अहारी ने कस्बे की मोगीया बस्ती स्थित कल्लाजी मंदिर में पूजा पाठ व आरती की तथा बस्ती वासियों को फल, मिठाई आदि का वितरण कर उनके बीच में जन्मदिन मनाया। उन्होंने बस्ती के 71 परिवारों को उनी कबले प्रदान की। इस अवसर पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन,  बजरंग लाल अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल एवं विक्रांत कोठारी, युवा नेता रौनक जैन ,नरेश कलाल, प्रकाश अहारी,आजाद कलाल, प्रविण भोई,मोगिया समाज के अध्यक्ष कूरा भाई मोगिया ,कल्लाजी मंदिर के महंत रामलाल महाराज सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अहारी  का जन्मदिन 

कस्बे में रविवार को पूर्व विधायक नानालाल आहारी का जन्मदिन भाजपा खेरवाड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्थानीय राम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर अहारी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके पश्चात डाक बंगला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन का केक काटा तथा अहारी का मेवाड़ी पगड़ी व ऊपरणा ओढ़ा  कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान अमृतलाल  डामोर, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, वरिष्ठ नेता पारस जैन, बजरंग लाल अग्रवाल, रमेश चंद्र कोठारी, जिला मंत्री अमित कलाल, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल, मंडल उपाध्यक्ष रामलाल पटेल, मंडल मंत्री सुनील राजपुरोहित ,नाथूलाल पटेल महिडा, रौनक जैन , आजाद कलाल, प्रकाश अहारी, प्रविण् भोई सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?