
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। समीपस्थ वरदान स्कूल ऋषभदेव मैं बच्चों को जादू कला का शॉ दिखाया गया तथा जादू कला के माध्यम से बच्चों को अंधविश्वास से दूर रहने के लिए सलाह भी दी गई। बच्चों को जादूगर राज उर्फ राजू पेंटर ने कागज जला कर नोट बनाना, हवा में टेबल उड़ना, खाली हाथों से नोटों निकालना, गर्दन के आरपार तलवार का निकालना एवं कई सारे जादू दिखाए और कला के माध्यम से जादू को विज्ञान कला का भाग भी बताया।
आज के दौर मैं ये कला धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है एवं इस कला का उपयोग आज कल कई लोग जादू टोना मैं कर रहे है। इस जादू के माध्यम से ये बताने की पूरी कोसिस की गई है की ये केवल हाथो की सफाई है और कुछ नही अतः हमें ऐसे किसी जादू के बहकावे मैं नही आना चाहिए ये केवल एक मनोरंजन मात्र है l
अंत मैं कलाकार ने सभी बच्चों से घर पर ऐसा नही करने के लिए भी कहा l
सभी बच्चों और स्कूल के सभी शिक्षकगणों ने आज के जादू का भरपूर आनंद लिया। अंत मैं जादूगर राजू भाई को प्राचार्य प्रदीप यादव,समन्वयक जितेश व्यास और रजनीश जैन ने बहुत बहुत बधाई दी एवं इस कला को जिन्दा रखने के लिए बहुत बहुत ध्न्यावाद दिया ।








Users Today : 25