Home » अन्य » खेरवाड़ा में सुचारू हुई 22 दिनों बाद जलापूर्ति ,जनता को मिली राहत !

खेरवाड़ा में सुचारू हुई 22 दिनों बाद जलापूर्ति ,जनता को मिली राहत !

धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। कस्बे को गोदावरी बांध से होने वाली जलापूर्ति  जो गत 2 नवंबर से ठप हो गई थी, वह रविवार से पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई, जिससे नगर वासियों को राहत प्राप्त हुई

कस्बे को गोदावरी बांध से जलापूर्ति होती है, लेकिन बांध पर लगी 60 एचपी की दोनों मोटरों के जल जाने से 2 नवंबर से जलापूर्ति ठप हो गई थी तथा कस्बे वासियों को पुराने जल स्रोतों से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी तथा चार-पांच दिन में एक बार वह भी कम दबाव से पेयजल आपूर्ति हो रही थी। जिससे कस्बा वासी परेशान थे!

रविवार से सुचारू रूप से गोदावरी बांध से जलापूर्ति प्रारंभ होने से नगर वासियों को राहत प्राप्त हुई। क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था को तैयार रखें जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?