Home » खेल » राजस्थान के इंडिया छात्र वॉलीबाल टीम के डॉ. शेलश कुमार चीफ कोच नियुक्त

राजस्थान के इंडिया छात्र वॉलीबाल टीम के डॉ. शेलश कुमार चीफ कोच नियुक्त

राजस्थान के शारीरिक शिक्षक डॉ. शैलेश कुमार स्कूल इंडिया छात्र वॉलीबाल टीम के चीफ कोच नियुक्त

भारतीय स्कूल वालीबॉल टीम में
राजस्थान के मोहित जाट ,रजत धनखड़ व अनीता जाट चयनित

उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),5 दिसंबर। राजस्थान के शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक डॉ. शैलेश कुमार को स्कूल इंडिया छात्र वॉलीबाल टीम का चीफ कोच नियुक्त किया गया है। राजस्थान वॉलीबाल संघ की महासचिव अंजू सिंह जाखड़ ने बताया कि डॉ. शैलेश कुमार को स्कूल गेम्स  फेडरेशन आफ इंडिया  एवं डायरेक्टरेट स्कूल एजुकेशन, राजस्थान, बीकानेर ने भारतीय वॉलीबाल अंडर -15 टीम का  चीफ कोच नियुक्त किया गया है।अंतरराष्ट्रीय स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित अंडर 15 वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये 05 से 13 दिसंबर तक शुंगलुओ, चीन के लिये रवाना हुए ।
वर्तमान मे डॉ शैलेश  शिक्षा विभाग में शरीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
भारतीय स्कूल वालीबॉल टीम में राजस्थान के 2 छात्र और 1 छात्रा भी शामिल हैं
टीमें इस प्रकार हैं=
छात्र टीम –
1. ए. चरण- ( कप्तान )-आंध्रप्रदेश
2. मोहित जाट – राजस्थान
3. रजत धनखड़ – राजस्थान
4. आर्यन – उत्तरप्रदेश
5. अब्दुला – छत्तीसगढ़
6. आदेश – उत्तरप्रदेश
7. कार्तिक- उत्तरप्रदेश
8. नासिर- जम्मू एवं कश्मीर
9. अप्रतिम – उत्तरप्रदेश
10. सोहम – गुजरात
11. अमन- हरियाणा
12. नेविल- केरला
13. शब्द – पंजाब
14. पी.तरन- पांडिचेरी
सहायक कोच – संतोष पवार – महाराष्ट्र
छात्रा वॉलीबॉल टीम
1.शगुन वर्मा – (कप्तान)कर्नाटक
2. अनीता जाट- राजस्थान
3. ख्याति – हिमाचल प्रदेश
4. रिया – हिमाचल प्रदेश
5. प्रीति – हिमाचल प्रदेश
6. कृतिका – केरला
7. आकांक्षा पाण्डेय- उत्तर प्रदेश
8. रूपकथा – पश्चिम बंगाल
9. अभिशिकता- पश्चिम बंगाल
10. सहेली – पश्चिम बंगाल
11. श्रनयां घोष-पश्चिम बंगाल
12. रागाश्री – तमिलनाडु
13. सोमिया- तमिलनाडु
14. महीशा- तमिलनाडु
चीफ कोच – वैशाली परतड़े – महाराष्ट्र
सहायक कोच – जीवानाथन- साई, केरला ।
जाखड़ ने बताया कि इस वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में चीफ कोच नियुक्त राजस्थान  के डॉ. शैलेश को इससे पहले भी डॉ शैलेश अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके है व टीमों को पदक दिला चुके है । शैलेश के कोच रहते अंडर 18 एशियन बालक  वालीबॉल चैंपियनशिप ईरान 2022 में (कांस्य पदक )व वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। इसके अलावा  17 वे एशियाई गेम्स, दक्षिण कोरिया 2014 में 5 वा स्थान ,
4 थे एशिया कप ,कजाकिस्तान 2014 में (सिल्वर मेडल) , 12 वे सैफ गेम्स-असम 2016 में गोल्ड मेडल दिलाया, साथ ही 15 वे एशियन सीनियर पुरुष वालीबॉल चैंपियनशिप, ईरान 2015, 4 थे इंटरनेशनल इनविटेशन वालीबॉल टूर्नामेंट दोहा 2015 में देश का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?