

8 से 15 दिसंबर तक गोवा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में होगा आयोजन
उदयपुर ,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)4 दिसंबर । अखिल भारतीय सेवा फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के दो शारीरिक शिक्षक जयव्रत सिंह राठौड़ व अभिमन्यु दिवान का चयन किया गया है। दोनो 8 से 15 दिसंबर तक तीसवाड़ी गोवा में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे । राजस्थान सरकार के कार्मिक खेल प्रकोष्ठ जयपुर द्वारा जारी आदेश के नुसार केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में सांताक्रुज फुटबॉल ग्राउंड तीसवाड़ी गोवा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता हेतु स्थानीय जिले के शारीरिक शिक्षक जयव्रत सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदेसरा तथा व्याख्याता शारीरिक शिक्षक अभिमन्यु दीवान स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल उदयपुर का चयन हुआ है । जिला शारीरिक शिक्षक संघ एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने दोनों ही शारीरिक शिक्षको को राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








Users Today : 6