
1 से 5 दिसंबर तक कोटा में होगी ये प्रतियोगिता
वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की अनुशंसा पर जारी किया प्रतिनियुक्ति आदेश ,
उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),29 दिसंबर। कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने उदयपुर के पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी फ़तेह स्कूल में संचालित संभाग स्तरीय शाला क्रीड़ा संगम के वॉलीबॉल प्रशिक्षक व शारीरिक शिक्षक बलवंत चौधरी को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अनुशंसा पर केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजस्थान के कोटा में 26 नवंबर से चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के 1 से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रतिनियुक्ति किया है । निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम द्वारा जारी आदेश में चौधरी को निर्णय कार्य के अनुभव के आधार पर वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की मांग पर खेलो इंडिया में निर्णायक का दायित्व सौंपा गया है । चौधरी स्कूली अंडर 19 बॉयज में राजस्थान टीम के चयनकर्ता रह चुके हैं एवं पिछले तीन वर्षों अनेक नेशनल प्रतियोगिताओं में रैफरी के रूप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके ।








Users Today : 6